जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मिक्की सिंह द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान सारे शिक्षक और शिक्षकाएं उपस्थित थे।
अपने संबोधन में प्रिंसिपल ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सारे बच्चों को खेल शपथ भी दिलाई। प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने कहा कि अपने अद्भुत खेल से मेज़र ध्यानचंद ने भारत को विश्व में गौरवान्वित किया।

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे के पाण्डेय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. पाण्डेय ने बताया की राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तीन दिन तक पोस्टर, स्लोगन खेलो इंडिया और सामान्य ज्ञान का टेस्ट हुआ, 29अगस्त को बच्चों ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे जाना और सारे बच्चों ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिज्ञा ली। डॉ पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और खेलों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने भी छात्रों को खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्होने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल



















































