स्कूल के सरकारीकरण की पहल होगी प्राथमिकता : कमिटी
जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो (हितकु, नरवा पहाड़) की कमिटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए पुनर्गठन में युवा आदिवासी नेता एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू को कमिटी का अध्यक्ष चुना गया।
नई कमिटी में डोमन चंद्र टुडू को उपाध्यक्ष, सुशील सोरेन को सचिव, दसमत किस्कू को कोषाध्यक्ष, समीर दास को सह-कोषाध्यक्ष तथा भुरका जी को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद पलटन मुर्मू ने कहा कि पूर्व कमिटी के अध्यक्ष डॉ. जमशेद एवं सचिव रोडिया सोरेन की वृद्धावस्था को देखते हुए नई कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई कमिटी स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
पलटन मुर्मू ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्कूल के सरकारीकरण और सरकारी अनुदान की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का सरकारीकरण और अनुदान दिलाना नई कमिटी की पहली प्राथमिकता होगी।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई
There is no ads to display, Please add some



















































