Bahragora : विद्यासागर यूनिवर्सिटी का रिसर्च बैलून पैराशूट के जरिए बरसोल के पाथरा में उतरा, ग्रामीणों में फैली सनसनी के बाद पुलिस ने उपकरण किया जब्त

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आसमान से अचानक एक अनजान उपकरण पैराशूट के जरिए जमीन में आ गिरा, जिसे ग्रामीणों में तरह-तरह की अफवाहों और डर का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर भारी जमावड़ा लग गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बरसोल थाना पुलिस को दी।वहीं पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुँचकर उपकरण को अपने कब्जे में लिया और उस पर छपे आपातकालीन नंबरों से संपर्क साधकर स्थिति स्पष्ट की। बातचीत में खुलासा हुआ कि यह डिवाइस पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध विद्यासागर यूनिवर्सिटी (मेदिनीपुर) के वैज्ञानिकों द्वारा मौसम या वैज्ञानिक अनुसंधान डेटा एकत्र करने के लिए उड़ाया गया था, जिसे सुरक्षित रखने का आग्रह करते हुए यूनिवर्सिटी की टीम ने अगले दो-तीन दिनों में बरसोल थाना पहुँचकर उपकरण वापस ले जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें  : Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time