Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान बाबा श्याम का श्याम धाम पुरूलिया धाम में धुमधाम से मनाया गया। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इससे पहले संध्या 8 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना शुरू हुई। संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी के नेतृत्व में जमशेदपुर, चांडिल और बलरामपुर से 115 भक्तो की टीम पुरूलिया श्याम धाम पहुॅची थी। मासिक महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा श्याम रसोई प्रसाद था। सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्तों ने प्रसाद (श्याम रसोई) ग्रहण किया। इस धार्मिक अवसर पर शहर के भजन गायक महावीर अग्रवाल, अर्पिता, नीरज जालान, जुगल शर्मा, लिप्पू शर्मा, सक्षम पलसानिया, लक्ष्य आगीवाल, उमेश खीरवाल, धीरज सरायवाला द्वारा बाबा श्याम के चरणों में की गयी भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर भजन गायकों ने खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के……, मन की बातां सांवरिये नै आज सुणाकै देख ले…, हारे हारे हारे, तुम हारे के सहारे श्याम…, खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है…, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है…, सांवरा जब है साथ तो डरने की क्या है बात….., मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे….., थाली भरकर लायी रे खिचड़ों उपर घी की बांट की…… आज खेलेंगे पत्ते की बाजी मेरा श्याम है बड़ा मिजाजी….., हर जन्म में सांवले का साथ चाहिए…. आदि भजनों की खुबसूरत प्रस्तुति दी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसे सफल बनाने में राजेश पसारी, दीपक भालोटिया, सुधीर अग्रवाल, अनील गोयल, प्रदीप मित्तल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, देवाशीष चौधरी, सुनीता पसारी, रितु शर्मा, खुशबू कांवटिया, शालिनी खिरवाल, निशा सिंघल, कविता अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विनोद मित्तल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय बने आईआईबीएम एवं जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक, पटना के खुसरूपुर में शीघ्र बनेगा एकीकृत शैक्षणिक परिसर

Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time