बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित मटियाल एचपी पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में खण्डामौदा निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, जयंत अपनी मोटरसाइकिल (JH05D4404) से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए एनएच की 1033 एम्बुलेंस के जरिए गंभीर रूप से घायल जयंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सुरक्षित कब्जे में ले लिया है जिसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, वहीं इस अचानक हुए हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से किशोरी को कराया मुक्त, आरोपी किशोर हिरासत में
There is no ads to display, Please add some



















































