Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्राचार्य ने कहा- त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं

रांची (संगीता पाण्डेय) : एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में धूम – धाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर ईईडीपी विभाग के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ।नन्हें – मुन्ने बालक बाल श्रीकृष्ण के रूप में सबका मन मोह रहे थे ,वहीं प्यारी – प्यारी बालिकाएं राधारानी के वेश में सौंदर्य की छटा बिखेर रहीं थीं।बाल गोपाल माखन चुरा रहे थे तो नन्हीं राधारानी अपने नृत्य तथा अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर रहीं थीं। छोटे – छोटे विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने बाल गोपाल तथा राधारानी की मस्ती देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं।वे अपने देश के विविध त्योहारों के विषय में अनेक बातें जान पाते हैं; जैसे – कोई त्योहार क्यों और कैसे मनाया जाता है ? उससे हमें क्या संदेश मिलता है ? जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हुए बच्चों की खुशी तथा उत्साह देखते ही बन रहा था

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

जमशेदपुर : सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदरनगर में 13 से 18 सितंबर तक गूंजेगा ‘गणपति बप्पा मोरया’, यूनाइटेड सपोर्टिंग क्लब ने किया भूमि पूजन

जादूगोड़ा : सुंदरनगर में यूनाइटेड सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित होने वाले छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 13 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time