Chaibasa : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्कूल के सी० सी० ए० विभाग के तत्वावधान में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नर्सरी से कक्षा चार तक के कुल 126 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ एवं वैदिक मंत्रों के साथ हुई। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना है। उक्त कार्यक्रम में अधिकांश छात्रों ने कृष्ण का बालरूप धारण किया था, वहीं छात्राएं राधा-रानी के मनमोहक रूप में सज-धज कर आई थीं।

बच्चों की इस सुंदर प्रस्तुति ने प्रांगण को आनंदपूर्ण माहौल में सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के लिए रंगीन कागजों के द्वारा बांसुरी, मटकी, मोर आदि आकर्षक चीजों को बनाया गया। कनीय कक्षा के बच्चों ने कृष्णलीला पर आधारित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ‘जन्माष्टमी’ बैकड्रॉप भी तैयार किया गया था, जहाँ बच्चों ने अपनी तस्वीर खिंचाई।

सी सी ए विभाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन के विभिन्न रंगों और अपनी संस्कृति के प्रति सजगता की भावना पर बल दिया। विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने सभी प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति को करीब से जानने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जो उनके बहुमुखी विकास में सतत सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, चालक गंभीर,  बारीपदा रेफर

Spread the love

Related Posts

Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

Spread the love

Bahragora : अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, चालक गंभीर,  बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत माटिहाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के सर्विस रोड पर बाइक दुर्घटना में कोकमारा गांव निवासी देव कुमार पैड़ा भीषण रूप से चोटिल हो गए। घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time