Muri : मुरी- गोला सिंगपुर रोड़ की हालत जर्जर, JLKM ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

मुरी :मुरी गोला सिंगपुर रोड़ के जर्जर हालत को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली प्रखण्ड सचिव सह प्रभारी कृष्णा महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की गई।  प्रतिनिधि मंडल में तारकेश्वर महतो, दिनेश महतो,विनोद महतो, घासीराम महतो, रामाकांत आदि शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भिखारी चौक से उरंगढा नदी तट तक बडे़ छोटे वाहन को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बीते दिन इसी रोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हुआ था। आए दिन पैदल राहगीर हो या वाहन चालक सड़क की दुर्दशा के चलते दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जगह जगह बडे़ बडे़ गढ़े में बरसात का पानी जमने से वाहन या पैदल चलने वाले को अंदाज लगाना मुश्किल होता है कि किधर से चले। सड़क बनाने वाली कंपनी ने साल भर पहले सड़क की पहली परत हटाकर छोड़ दिया है। जिसके कारण यह हालत पैदा हो गई है। मोर्चा के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : टीपीएस डीएवी में पुलिस प्रशासन ने सिखाए साइबर सुरक्षा व संयम के पाठ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन

पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time