Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विद्यालय की प्रभारी चंद्रिका कुमारी ने कहा कि 100 बेड वाले हॉस्टल के निर्माण से छात्राओं को रहने में काफी सुविधा होगी। बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।

वहीं, विधायक अमित कुमार महतो ने बिसरिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की शुरुआत से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए मुरी या सिल्ली जाने की आवश्यकता कम होगी और गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में इमोशनल इंटेलिजेंस पर जागरूकता सत्र का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में जीवन संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में किशोरियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्कूलों में गठित होगी प्रज्ञा टीम, वरीय शिक्षिका होंगी मेंटर 

झाड़ग्राम : किशोरियों की समस्याओं को शुरुआती स्तर पर पहचानकर समय रहते समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिले में ‘प्रज्ञा’ नामक नई पहल शुरू की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time