Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर साइंस विभाग के विभाग अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ रितेश कुमार ठाकुर के द्वारा दिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर इला कुमार द्वारा किया गया ।अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा इंजीनियर डे सिर्फ आज के दिन के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक दिन हमारी गतिविधियां इससे संबंधित होनी चाहिए ।

आई क्यू के साथ एस क्यू ( Spiritual Qnetient ) को भी विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समझाया कि आई क्यू बुद्धिमत्ता और बौद्धिक क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है,  वही एस क्यू आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है जो एक व्यक्ति को आंतरिक मूल्य उद्देश्य नैतिक सोच और जीवन के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है उन्होंने छात्राओं को ज्ञान और तकनीकी कौशल के मूल्य और आध्यात्मिकता के साथ जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया ।

मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के डॉ चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग में इनोवेशन, तकनीक और व्यावहारिक समस्या का समाधान होना चाहिए ।उन्होंने छात्राओं को समाज के विकास के लिए लगातार सीखने रचनात्मक रूप से सोचने और तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।मंच संचालन बीसीए की छात्रा मरियम के द्वारा किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन बीसीए की छात्रा दीप्ति ने किया । इस अवसर पर कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर ,भौतिक विभाग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, केमिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष डॉ अन्नपूर्णा झा,हिंदी विभाग से डॉ नूपुर अन्विता मिंज ,डॉ पुष्पा कुमारी सहित अन्य विभागों की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time