मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत कच्ची सड़क का मरम्मतीकरण कर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा रांची-मुरी मुख्य मार्ग से आईबी तक सड़क का विशेष मरम्मती कार्य भी प्रस्तावित है।
विधायक की उपस्थिति में गांव की बुजुर्ग महिला आलोचना देवी के हाथों शिलान्यास कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर पूरा किया जाएगा। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास कार्यों का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली-पतराहातु में समय से पहले लहलहाई धान की बालियां, खेतों ने बिखेरी प्राकृतिक सुंदरता
There is no ads to display, Please add some


















































