Bahragora : ईंटामुड़ा गांव में दिखा 10 फीट का अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र की तत्परता से बड़ी घटना टली

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुड़ा गांव में मंगलवार सुबह अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे बगान में लगभग 10 फीट लंबे अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर कौतूहलवश लोगों का हुजूम जमा हो गया। वहीं किसी अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों ने तुरंत विवेक का परिचय दिया और इलाके के जाने-माने सर्प विशेषज्ञ अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को बुलाया। मौके पर पहुंचे अखिलेश ने बिना वक्त गंवाए बड़ी ही कुशलता से विशालकाय अजगर पर काबू पाया और उसे बहरागोड़ा लाकर वन विभाग के हवाले कर दिया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजगर को उसके कुदरती आशियाने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ने की तैयारी में जुट गई, तब जाकर ग्रामीणों ने सुकून का अनुभव मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

One thought on “Bahragora : ईंटामुड़ा गांव में दिखा 10 फीट का अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र की तत्परता से बड़ी घटना टली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time