Bahragora : बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का होगा आयोजन, गरबा व डांडिया रहेगा मुख्य आकर्षण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर मंगलवार को काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहें।

आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष नवरात्र महोत्सव में गरबा एवं डांडिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।वहीं भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सफलता एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होने की कामना की।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बहरागोड़ा में पहली बार इस प्रकार के भव्य नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ना तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध करना है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारियां एवं विशेष आकर्षणों की जानकारी साझा की जाएगी।

इस अवसर पर सिद्धार्थ गिरि, पुलिन चंद्र मान्ना, दीपंकर साहू, पार्थ सारथी, हरिहर माईति, नरेंद्र कुमार, बासुदेव प्रधान, जगन्नाथ कुईला, हेमकांत मिश्र, विश्वजीत मुंडा, हेमंत जाना, प्रदीप साहू, कार्तिक महाराज, सुरजीत साव, श्संजीत सिंह, ऋषि ठाकुर, महेश खाटुआ, बाबलू बेरा, देवाशीष साव, सौरभ सुमन रवीन्द्र बेहरा, शुभम मदीना, भोला सिंह, आकाश, आकाश रूईदास, देवेंद्र रूईदास, संजीत महापात्र, हार्दिक, अमरजीत, अनुस्मिता, जिगर, बोबी, सत्यपीर आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : ईंटामुड़ा गांव में दिखा 10 फीट का अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सर्प मित्र की तत्परता से बड़ी घटना टली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  एचईसी कॉलोनी साइड 5 में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि एवं खूंटी पूजन

मुरी : आगामी शारदीय महोत्सव को लेकर साइड 5 स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भूमि एवं खूंटी पूजन हुआ। प्रधान पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time