Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर की विधि-व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध लॉटरी-सट्टेबाजी, जुए और नशे के कारोबार को लेकर मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान श्री दूबे ने कहा कि अपराधियों और अवैध कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करे। साथ ही यह विशेष ध्यान रखा जाए कि कार्रवाई के दौरान निर्दोष नागरिकों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित होता है और सरकार की छवि पर भी असर पड़ता है। आम नागरिक पुलिस को देखकर सुरक्षित महसूस करें, भयभीत नहीं।

प्रतिनिधिमंडल ने अपराध प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने, तेज रफ्तार तथा नशे में वाहन चलाने पर प्रभावी कार्रवाई करने और अवैध लॉटरी, सट्टेबाजी, जुए एवं नशे के कारोबार की शिकायतों की गोपनीय जांच के लिए विशेष टीम गठित करने का आग्रह किया। हाल में आम नागरिकों के साथ अनावश्यक बल प्रयोग की शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी की गई।

दूबे ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार, दोनों के लिए पुलिस प्रशासन को ठोस पहल करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस के सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह कक्के , सुशील घोष ,बंटी सिंह,सूरज सिंह, गौरव कुमार और हरिहर प्रसाद , शत्रुघ्न सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के चार साजिशकर्ता अंबिकापुर से धराए, हमलावर की तलाश में SIT कर रही है ताबड़तोड़ छापेमारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Kharagpur : धालभूमगढ़ स्टेशन से लावारिश हालत में घुमती मिली 17 वर्षीय किशोरी, RPF ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपा

खड़गपुर : घर में बार-बार डांट और मारपीट से परेशान होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अज्ञात ट्रेन से सफर करते हुए धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां अकेली और परेशान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time