बहरागोड़ा : रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी (निवासी- आलमपुर, जाम्बनी) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अमित महापात्र और सामाजिक कार्यकर्ताओं (चिन्मय नायेक व निर्मल मुर्मू) ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए बड़शोल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने आनन-फानन में पीड़ित को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ उनका प्राथमिक इलाज जारी है।
There is no ads to display, Please add some


















































