रांची : एसआर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों ने एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच की।
मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. रवि रोशन ने विद्यार्थियों के दाँतों की निशुल्क जांच करके उपयोगी सलाह दी तथा श्री विभु कुमार ने उनका पूरा साथ दिया। साथ ही सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक कुमार ने अपने सहयोगियों श्री अजय प्रमाणिक तथा श्री पीयूष कुमार के साथ मिलकर विद्यार्थियों की आँखों की जाँच करके उपयोगी सलाह दी।
मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल की ओर से न केवल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जाँच की जिम्मेदारी ली गई ,बल्कि विद्यार्थियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाने के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई गई।
डी ए वी.पब्लिक स्कूल्स झारखंड, जोन – जे के एआरओ . सह एस .आर. डीएवी.पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित चिकित्सकों एवं उनकी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है ,क्योंकि वे मरीजों को नया जीवन देते हैं।आजकल छोटे – छोटे विद्यार्थी भी आँख और दाँत की समस्या से जूझ रहे हैं।सही समय पर सही इलाज होने से वे खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।
इसे भी पढ़ें : TATA MOTORS : इंजन डिवीजन, प्लांट वन व फाइव थाउजेंड विभाग में अध्यक्ष – महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
There is no ads to display, Please add some


















































