Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव

जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के सफर के मौके पर भाभा आडिटोरियम में डायमंड जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव ने यूरेनियम माइंस के विस्तारीकरण व निवेश पर खुल कर बात की। कहा कि यूसिल झारखंड व झारखंड के बाहर सुरक्षित खनन कर रही है। आने वाले वर्षों में राजस्थान, आंध्र प्रदेश स्थित के कड़प्पा जिले के कन्नम पाली व जादूगोड़ा के बगुला साईं में नई माइंस खोली जाएगी।

इसके लिए करीब पांच से छह वर्ष का समय सीमा तय की गई है। जिसको लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने झारखंड से बाहर तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के टेलिंग पौंड भर जाने से यूरेनियम उत्पादन में प्रतिदिन 25 मैट्रिक टन से उत्पादन घट कर 10 टन पहुंचने के सवाल पर कहा कि टेलिंग पौंड को ऊंचाई बढ़ाई जा रही है ताकि उत्पादन में कोई बाधा न पहुंचे।

इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि सह भारत सरकार के वित्त आयोग की सदस्या सीमा जैन,परमाणु ऊर्जा विभाग की एडिशनल सेक्रेटरी निधि पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी अंजलि सिन्हा ( डी ए ई) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से जुडी 14 मॉडल मसलन वर्टिकल शाफ़्ट जिसे तैयार किया था। अमरेश प्रभु, ( मैकेनिकल, )  बार्क (जादूगोड़ा), कल्पाकम ( तमिल नायडू), आंधी नगर गुजरात, इंदौर के मॉडल भी लोगो को आकर्षित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंस ग्रोवर ( एनपीसीआईएल ) व जितेश कुमार ने की। इस मौके ओर परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रेस प्रवक्ता रितेश चौरसिया, डॉ कोकल कपूर, धीरज पांडा,संदीप राज सुनील गंजू,पी कृष्णा कुमार,अमित घोष समेत यूसिल के तकनीकी निर्देशक सलिल कुमार नाग, वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास समेत यूसिल के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : एनएच-49 पर दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोनस से गदगद कर्मचारियों ने एचवीटीएल में किया अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर पेश-ए-इमाम, मस्जिदों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

सीसीटीवी से होगी निगरानी, सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों एवं एआई जनरेटेड फेक वीडियो से सावधान रहने, भ्रामक खबरों को प्रसारित नहीं करने के संबंध में भी जागरूक करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time