Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे (गति) को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ल्ड चैरिटी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
तापस दे लंबे समय से नृत्य साधना से जुड़े हैं। अपनी कला को निखारने के साथ वह ‘मुक्तांगन’ नृत्य एवं सांस्कृतिक संस्था के माध्यम से झाड़ग्राम में नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी के कलाकारों को मंच देने का काम भी कर रहे हैं। झाड़ग्राम की मिट्टी से निकलकर नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल करना उनकी वर्षों की साधना और मेहनत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सम्मान मिलने पर उनके सहकलाकारों, शिष्यों और प्रशंसकों ने खुशी जताई।

तापस दे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आने वाले दिनों में और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। उनका लक्ष्य झाड़ग्राम की कला और संस्कृति को बड़े मंच तक पहुंचाना और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करना है। उनकी इस उपलब्धि से ‘मुक्तांगन’ से जुड़े कलाकारों और झाड़ग्राम के सांस्कृतिक जगत में खुशी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time