Potka : दुर्गा पूजा से पहले पेंशनधारियों के खातों में पहुंचेगी बकाया राशि, पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास का असर

पोटका : दुर्गा पूजा से पूर्व वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों के खातों में बकाया पेंशन राशि पहुंचने की उम्मीद जगी है। पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बकाया पेंशन राशि भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि बीते 30 सितंबर को पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने पत्रांक-54 के माध्यम से उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र सौंपकर चार-पांच माह से पेंशन से वंचित वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को दुर्गा पूजा से पहले बकाया राशि का भुगतान कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने भुगतान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

इसी मामले में मंगलवार को पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने जिला सामाजिक सुरक्षा निदेशक शत्रुंजय कुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की जानकारी ली। निदेशक ने बताया कि केंद्र से प्राप्त बकाया पेंशन की राशि रिलीज कर दी गई है। जल्द ही वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा पेंशनधारियों के खातों में बकाया राशि पहुंचने लगेगी और पूजा से पूर्व भुगतान किए जाने का प्रयास है।

जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद ने सामाजिक सुरक्षा निदेशक को धन्यवाद दिया तथा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के प्रति भी आभार जताया। इस दौरान राजू नारायण भकत एवं चंदन भकत भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड के थानों में मुस्लिम थाना प्रभारियों के प्रतिनिधित्व पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने उठाए सवाल, कहा-546 थानों में केवल 18 मुस्लिम थाना इंचार्ज 

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस में थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों की पोस्टिंग में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य…

Spread the love

TATA MOTORS : फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी है। सोमवार को फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time