Jamshedpur : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड 8 अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़

जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना में शामिल कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और घटना में इस्तेमाल हथियार छिपाने की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट में दोपहर करीब 1:30 बजे डोमनिक सैमसन, रिजवान और दानिश पर तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दानिश और कृष्णा चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया। SIT ने जांच के दौरान घटना के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान कर उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आगे की जांच में गोलीकांड को अंजाम देने वाले मोहन यादव और अजीत मंडल को डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अविनाश ठाकुर तथा आरोपियों को संरक्षण देने और भागने में मदद करने के आरोप में रुपेश कुमार और ओम सिंह उर्फ ओम बच्चा को ग्रीन ड्राइव गोलचक्कर, निर्मलनगर से गिरफ्तार किया गया।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मोहन यादव और अजीत मंडल ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और गोलियां मरीन ड्राइव स्थित फगु बाबा आश्रम के पीछे झाड़ियों में छिपाई गई हैं। हथियार बरामद करने के लिए सोनारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों आरोपियों को बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची।

पुलिस का दावा है कि दो पिस्टल और गोलियां बरामद करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी अजीत मंडल ने एक पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर झपट लिया और पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, रुकने की चेतावनी देने पर आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन राउंड गोली चलाई गई। इस दौरान मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर के निचले हिस्से में एक-एक गोली लगी। दोनों को काबू में करने के बाद घायल अवस्था में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए MGM अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

इस मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 85/2026, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को BNS की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

9mm पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद

पुलिस ने इस मामले में अविनाश ठाकुर और आरोपियों को संरक्षण एवं सहयोग देने के आरोप में रुपेश सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 7 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 9mm का लोडेड पिस्टल, एक अतिरिक्त लोडेड मैगजीन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कुल आठ अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें तीन आरोपी घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे, जबकि अन्य आरोपियों पर घटना की योजना बनाने, अपराधियों को संरक्षण देने, सहयोग करने और भागने में मदद करने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है।

पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई के साथ बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

One thought on “Jamshedpur : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड 8 अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time