बहरागोड़ा (Himangshu karan) : आगामी दुर्गा पूजा के त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं की सेहत और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार शाम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) मुन्ना कुमार, राजहंस कुमार, अविनाश किस्कु और उनकी पूरी टीम ने विभिन्न खाद्य दुकानों की औचक और सघन जांच-पड़ताल की।

इस दौरान बाजार के कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य मानकों के मामले में भारी कमियां पाई गईं। जिसके तहत कुछ मिठाई दुकानों में गुणवत्ताहीन और मिलावटी होने का संदेह होने पर मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। इस अचानक हुई ताबड़तोड़ छापेमारी और सख्त कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र के खाद्य और मिष्ठान विक्रेताओं में भारी हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसकते नजर आए।

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की यह टीम इस मामले में आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने में पूरी तरह जुटी हुई है ताकि त्योहारी बाजार में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : जल जमाव और कीचड़ से बदहाल हुई सालदोहा गांव की मुख्य सड़क, नाली न होने से ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल
There is no ads to display, Please add some


















































