Jhargram : लालगढ़ थाने ने ‘सहाय’ कार्यक्रम का किया आयोजन, जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती, मच्छरदानी व बच्चों को कपड़े किया प्रदान 

झाड़ग्राम  : दुर्गापूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने के उद्देश्य से लालगढ़ थाने की ओर से ‘सहाय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महा तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला (आईपीएस), झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) फैसल रजा (आईपीएस), झाड़ग्राम के एसडीपीओ ऋषभ राज देव (आईपीएस) सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती, मच्छरदानी और बच्चों के कपड़े वितरित किए गए, ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। वहीं, स्थानीय फुटबॉल क्लबों को खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल और नेट प्रदान किए गए। सहाय’ पहल के माध्यम से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने सामुदायिक कल्याण और सामाजिक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर में फूड विभाग अलर्ट, ठेले-खोमचे से लेकर बड़े होटल और रेस्टोरेंट तक जांच अभियान तेज

खाने-पीने की गुणवत्ता पर अधिकारियों की नजर, गड़बड़ी मिलने पर जुर्माने के साथ जेल भेजने तक की होगी कार्रवाई जमशेदपुर : नवरात्रि और दुर्गापूजा मेले को देखते हुए जमशेदपुर में…

Spread the love

Bahragora : समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंगनबाड़ी संघ ने 26 अक्टूबर से कामकाज ठप्प करने की दी चेतावनी

बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई तथा प्रशासनिक उपेक्षा और वित्तीय अनियमितताओं के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time