पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि सदर अस्पताल के सहयोग से प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत हर महीने कम से कम 10 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


















































