Muri : सिल्ली में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन

मुरी : दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुरी थाना क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील की गई।

प्रशासन की ओर से बार-बार लोगों को समझाया जा रहा है कि दुकानों और बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क न करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ के दौरान सहयोग करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

इधर, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुरी थाना में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं सम्मानित सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आपसी सहयोग, सौहार्द और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

प्रशासन पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर लगातार प्रयासरत है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा की आराधना कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी व सिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम, आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी लाइटिंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन, रिया पाठक को मिला सम्मान

मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट…

Spread the love

Muri : मुंबई में प्रवासी श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार से प्रवासी कल्याण आयोग का गठन करने की मांग 

मुरी : देश को खनिज संपदा के साथ-साथ कुशल श्रम शक्ति देने में झारखंड की विशिष्ट पहचान है। मुंबई महानगर में झारखंड के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक विभिन्न क्षेत्रों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time