Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साईं से रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर काले ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से झारखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।

काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत और देशवासियों के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करती है। राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करना पार्टी का ध्येय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा इस संकल्प की पूर्ति के लिए और अधिक सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर चार बीएसओ को किया गया शो-कॉज, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार,…

Spread the love

Muri : मुरी व सिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम, आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी लाइटिंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुरी : दुर्गा पूजा को लेकर मुरी और सिल्ली क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अष्टमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time