Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोवाली पुलिस ने एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना हल्दीपोखर से कोवाली जाने वाली सड़क पर हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह के पास हुई। यहां बुकामडीह निवासी अमित सरदार बाइक अनियंत्रित होने के कारण गिरकर घायल हो गए।
दूसरी दुर्घटना हल्दीपोखर स्थित नेताजी सुभाष बोस स्कूल के समीप हुई। यहां लखनसाई निवासी भवेश सरदार और मुन्ना मुर्मू की बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
तीसरी दुर्घटना गंगाडीह के समीप हुई। यहां मंगलासाई के एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अमित गौड़ और प्रकाश गौड़ घायल हो गए। इस दुर्घटना में प्रकाश गौड़ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीनों घटनाओं के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद कोवाली पुलिस ने सभी छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया।
There is no ads to display, Please add some

















































