Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

 

दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग

मुरी :  रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मुरी थाना क्षेत्र के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या और एक आठ वर्षीय बच्चे पर पत्थर से हमला कर घायल किए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दुर्गा पूजा की अष्टमी जैसे पावन अवसर पर सामने आई इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा की पहचान सविता कुमारी (लगभग 17 वर्ष 9 माह) के रूप में हुई है। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वहीं, घायल बच्चे की पहचान मिथिलेश कुमार (लगभग 8 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बच्चे पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। खून से लथपथ बच्चे को देखकर परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में घायल बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाबालिग छात्रा की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान मारदू टांड़ में छात्रा का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते की मदद से जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच दल घटनास्थल पर पहुंचे। खोजी कुत्ते की मदद से भी जांच की गई तथा आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सविता सरल स्वभाव की थी और पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देती थी। उसकी मौत की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।

ग्रामीणों में दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात से महिलाएं खेतों में जाने, बाड़ी में काम करने और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही हैं। दिनदहाड़े या गांव के आसपास इस प्रकार की गंभीर घटना होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाता है।

पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं गईं प्रमुख मांगें

घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर न्याय सुनिश्चित करने के लिए कई मांगें रखी गईं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

न्याय की मांग, दोषियों को सख्त सजा देने की अपील

मारदू गांव की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच करे और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जाए। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

फिलहाल, मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया के निष्कर्षों का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time