झाड़ग्राम : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। रविवार को गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पूजा के सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोपीबल्लभपुर थाना सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति, छातिनाशोल और नयाबासन पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अगले तीन दिनों तक श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश और निकास मार्गों का इस्तेमाल करना होगा, ताकि भीड़ का दबाव कम हो और अव्यवस्था से बचा जा सके।
इसके अलावा, सड़कों पर जाम से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस निगरानी की व्यवस्था की गई है। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को भीड़ संभालने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान सुरक्षा बनाए रखने, यातायात सामान्य रखने और श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : दुर्गापूजा के बीच झाड़ग्राम में भीषण हादसा, बेकाबू डंपर कई घरों में घुसा, कई घर क्षतिग्रस्त, चालक की मौत
There is no ads to display, Please add some

















































