सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु
पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते पंडाल में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
श्रद्धालु पूजा की थालियां सजाकर पंडाल पहुंचे और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाष्टमी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूजा पंडाल में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
इसे भी पढ़ें : Potka : नाटक, भाषा और संस्कृति ही समाज की आत्मा : पिंटू गुप्ता
There is no ads to display, Please add some

















































