जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू राय द्वारा किया गया । इस मौके पर मानगो नगर निगम के उप मेयर राहुल कश्यप , शालिनी सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । प्रत्येक दिन हाउसिंग सोसाइटी द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस दौरान गरबा डांस , डांडिया नृत्य , माता का जागरण आदि कार्यक्रम में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं । यहां सप्तमी , अष्टमी , नवमी तीनों दिन श्रधालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया । इस हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सिंह और महासचिव अरविंद जी हैं । पूजा कमेटी की ओर से यहां विगत 20 वर्षों से दुर्गोत्सव महापर्व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है । दुर्गोत्सव समारोह को सफल बनाने में हाउसिंग सोसाइटी के लोगों की अहम भूमिका रही है । इस मौके पर प्रीति गुप्ता , सरिता शर्मा , कंचन बाला, दीपाली गौड़ , अपूर्वा शर्मा , ऐश्वर्या श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some

















































