Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार ने हस्तशिल्प कला के माध्यम से प्रतिमाओं को बेहद खूबसूरत और जीवंत रूप प्रदान किया है। इन प्रतिमाओं की कलात्मक बनावट और भव्यता को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। प्रतिमाओं की सुंदरता और मां के दर्शन के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

Spread the love

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time