जमशेदपुर : मानगो के एम.जी.एम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में रहने वाले अनुपम ओझा के घर चोरों ने बीती रात लगभग बारह लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख रुपए नगद लेकर भाग गए। महानवमी के दिन अनुपम ओझा बीती रात 12:30 देर रात्रि अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गा पुजा का उत्सव देखने गए थे प्रातः 4:30 बजे जब अनुपम ओझा अपने घर लौटे तो देखकर दंग रह गए चोरों ने उनके घर के ताले को तोड़कर लगभग बारह लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद लेकर भाग गए। अनुपम ओझा ने मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह एवं स्थानीय थाने को दिया। सूचना मिलने पर अनुपम ओझा के घर पहुंचे विकास सिंह ने बताया कि बंद घर और अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने आसानी ने अनुपम के घर के दरवाजे और गोदरेज अलमीरा को क्षतिग्रस्त कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है । विकास सिंह ने बताया कि चोरों ने अनुपम ओझा के परिवार आर्थिक रूप से तबाह कर दिया है। विकास सिंह ने मामले की जानकारी जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को देते हुए मामले का उदभेदन कर जल्द रिकवरी करने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में फास्ट फूड खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस
There is no ads to display, Please add some

















































