Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। वहीं बहरागोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और ग्रामीण इलाकों में बंगाली व स्थानीय परंपरा के अनुसार महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर और पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाकर मां को विदाई दी, जिसके बाद शाम ढलते ही ढोल-ताशों और पारंपरिक ‘ढाकी’ की गूंज के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर नृत्य किया और अंततः सुवर्णरेखा नदी, बाड़ बांध तथा क्षेत्र के अन्य जलाशयों में नम आंखों और भारी हृदय से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया गया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बंद घर से लाखों की चोरी, दुर्गा पुजा घुमने गया था परिवार 

जमशेदपुर : मानगो के एम.जी.एम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में रहने वाले अनुपम ओझा के घर चोरों ने बीती रात लगभग बारह लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time