बहरागोड़ा : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के पाथरा गांव में विजयादशमी के अवसर पर भूमिज समाज की ओर से पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद तीरंदाजी अनुष्ठान आयोजित किया गया. समाज के लोगों ने वर्षों से चली आ रही इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया.कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद शाम को तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित लक्ष्य पर तीर चलाकर निशाना साधा. लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने वाले प्रतिभागी अरुण नायक को सम्मानित किया गया.बताया गया की भूमिज समाज में तीरंदाजी का ऐतिहासिक महत्व रहा है. यह समाज की पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है. विजयादशमी के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से समाज के लोग अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. आयोजन से समाज की परंपरा, आपसी एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलती है.
There is no ads to display, Please add some

















































