जादूगोड़ा : गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने इंस्पेक्टर पवन कुमार व बलविंदर सिंह की अगुवाई में शनिवार को यूसिल अस्पताल मैदान में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जहां एन ए टोपनो, सुदाम सोरेन समेत भारी संख्या में जवानों ने मैदान में दौड़ लगाई। इस बाबत इस इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि खुशहाल जीवन व स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ काफी लाभ दायक है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया था जहां भारी संख्या में जवानो ने स्वस्थ्य शरीर स्वस्थ्य मन की भावना को लेकर दौड़ में हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला
There is no ads to display, Please add some


















































