BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार

जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के रायरंगपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। कार्यक्रम की अगली संभावित तिथि 4 नवंबर बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे में भी तैयारियां की जा रही थीं। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायरंगपुर रेलवे स्टेशन और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। इन दोनों स्टेशनों से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी रेलवे प्रशासन की ओर से आगे के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर कार्यक्रम की तिथि में बदलाव की चर्चा के बीच अब सबकी नजर राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश पर टिकी है। नई तिथि की औपचारिक पुष्टि होने के बाद ही राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और रेलवे से संबंधित कार्यक्रमों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार और गुणवत्ता पर उपायुक्त सख्त, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का दिया निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एकल अभियान के समर्थन में शैलेश लोढ़ा अभिनीत नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड‘ ने जीता दिल, गूंजी तालियां

कला के जरिए सामाजिक सरोकारः जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एफटीएस की अनूठी पहल जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) के जमशेदपुर चेप्टर की ओर से शनिवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time