Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर में दीपावली ट्रेड फेयर का पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, महिला उद्यमिता एवं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की पहल की सराहना

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा दीपावली के अवसर पर शहरवासियों को खरीदारी के लिए एक आकर्षक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का उद्घाटन आज चैंबर भवन, बिष्टुपुर में किया गया।
उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्षों की पत्नियों श्रीमती शारदा केडिया,श्रीमती प्रभा अग्रवाल,श्रीमती मंजू कांवटिया,श्रीमती सविता संथालिया एवं श्रीमती बबीता मुनका ने चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया, सुरेश संथालिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी तथा महासचिव पुनीत कांवटिया के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, महिलाओं को अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराने तथा वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त बनाने के चैंबर के प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार, पारंपरिक कला एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। दीपावली ट्रेड फेयर के माध्यम से चैंबर का प्रयास है कि शहरवासियों को एक ही स्थान पर त्योहार से संबंधित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हों और

स्थानीय व्यापारियों, महिला उद्यमियों तथा छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री का बेहतर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चैंबर भविष्य में भी व्यापार एवं उद्योग के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

चैंबर के उपाध्यक्ष, ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना भी है। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण में सहायक बनते हैं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे दीपावली की खरीदारी के लिए ट्रेड फेयर में आएं, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

ट्रेड फेयर में दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें मिट्टी के दीये,हस्तनिर्मित मोमबत्तियां,आभूषण एवं सिल्वर ज्वेलरी, महिलाओं के परिधान, बुटीक एवं फैशन उत्पाद, बेडशीट, गृह उपयोगी सामग्री, हस्तनिर्मित उत्पाद, सजावटी वस्तुएं, उपहार सामग्री तथा अन्य उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, दीपावली के अवसर पर घरों को सजाने-संवारने और प्रियजनों को उपहार देने के लिए भी विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।महासचिव पुनीत कांवटिया ने शहर वासियों से अपील की इस मेले में पहुंचकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाएं तथा वोकल फॉर लोकल की आवाज को बुलंद करें।
उद्घाटन समारोह का संचालन पुनीत कांवटिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव भारत मकानी ने किया।

मेले में महिला उद्यमियों एवं छोटे व्यवसायियों की भागीदारी इसकी प्रमुख विशेषता है। यहां उन्हें अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने, नए ग्राहकों से जुड़ने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिल रहा है। वहीं, ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर विविध उत्पादों की खरीदारी का सुविधाजनक मंच प्राप्त हो रहा है।

चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय बाजार को मजबूत करने, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उपभोक्ताओं और उद्यमियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीपावली ट्रेड फेयर के माध्यम से चैंबर ने त्योहार की खरीदारी को उत्सवपूर्ण बनाने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार एवं महिला सशक्तीकरण को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 26, 27 एवं 28 अक्टूबर तक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित इस दीपावली ट्रेड फेयर में पहुंचकर त्योहार की खरीदारी करें।मेले में प्रवेश निशुल्क है मेला सुबह 11 बजे से लेकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,हर्ष बाकरेवाल,अभिषेक अग्रवाल,सचिव भरत मकानी,अंशुल रिंगसिया,विनोद शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया,समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया,मनोज गोयल,नवल किशोर बरनवाल,उमंग अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन रवाना, सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर में किया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time