मुरी : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। घाट पर ही प्रसाद का वितरण किया गया। मुरी स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर आस्था का जनसैलाब देखा गया।
झारखंड-बंगाल के सीमावर्ती होने के कारण नदी के दोनों किनारों पर छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। शाम की अपेक्षा सुबह काफी संख्या में लोगों ने सूर्य का दर्शन कर नमन किया। इसके अलावा सिल्ली साहेब बांध, उरंगढा नदी में भी पूजा-अर्चना हुई।
प्रशासन और लोगों की सहभागिता के कारण सड़क से लेकर घाट तक श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा गया।
इसे भी पढ़ें : Muri : हटिया में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनी धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती, अगले साल भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय
There is no ads to display, Please add some


















































