Bahragora : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल


बहरागोड़ा  : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पोनखीसोल गांव में शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.  तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया . मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा थाना अंतर्गत चिंगड़ा गांव के सुनील कर्मकार और मनसा कर्मकार गंधानाटा मेला देखने गए थे. वहां से लौटते वक्त मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो देने से पोनखीसोल चौक पर सड़क किनारे गड्ढे में जा कर गिर गए.

इसे भी पढ़ें : Gua : लौहांचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रामा पांडेय 9 फरवरी को झामुमो का थामेंगे दामन

उसी दौरान मनसा कर्मकार(21) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका मित्र सुनील कर्मकार बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर डॉक्टर ने मनसा कर्मकार को मृत घोषित कर दिया और सुनील कर्मकार को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया. इधर सूचना पाकर बरसोल थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : राशन में कटौती के खिलाफ पीडीएस डीलर के आवास पर लाभुकों का प्रदर्शन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time