Deoghar : देवघर सेंट्रल स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाए फूड स्टॉल

 

देवघर : देवघर सेंट्रल स्कूल में रविवार को बाल मेले का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्राचार्य सुबोध झा ने किया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास का परिचायक होता है. मूल्यपरक, नैतिक मूल्यों का समावेश, विषय वस्तु में पारंगता, विविध भाषाओं का ज्ञान, वैज्ञानिक सोच का सूत्रपात, कौशल विकास व राष्ट्रीयता की भावना व अनेक विधाओं का ज्ञान होना ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूलमंत्र है. शिक्षा आरोपित न होकर स्वस्फूर्त होती है. आवश्यकता है कि हम बच्चों की जिज्ञासा को कैसे रचनात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिले में 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान, मिड डे मिल के बाद स्कुली बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

नौनिहालों का उत्साह देखते ही बन रहा था

प्राचार्य ने कहा कि कार्यात्मक क्रियाशीलता शिक्षानीति का मूल आधार है. मेले में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉलों के माध्यम से स्वनिर्मित व्यंजनों को शिक्षकों के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया. कक्षा द्वितीय के बच्चों ने बिस्कुट व अन्य खाद्य पदार्थों का स्टॉल लगाया था. नौनिहालों का उत्साह देखते ही बनता था. कोई फास्ट फूड, कोई झालमुढ़ी , कोई आलू-कचालू, कोई मुढ़ी-घुघनी, कोई ब्रेड पकौड़ा आलूचोप, गोलगप्पा, चना मसाला, फन गेम के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे थे. कार्यक्रम की संयोजिका आकांक्षा वाजपेयी ने बताया कि ऐसे आयोजन से एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, अंशु, सृजा, सोनम, रोहन, अरविंद, संजय, सुकांतो, ज्योतिष, प्रियतोष की भागीदारी रही.

इसे भी पढ़ें :  Graduate College: तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time