Gua :  मोटर साइकिल के धक्के से साइकिल सवार छात्र घायल

सेल अस्पताल से छात्र राउरकेला रेफर
गुवा :  गुवा स्थित उत्क्रमित विद्यालय घाटकुडी
से साइकिल से अपने घर जा रहे छात्र को एक मोटर साइकिल सवार ने धक्का मार दिया. जिससे छात्र घायल हो गया. इस घटना के बाद मोटर साइकिल सवार फरार हो गया. राहगीरों की मदद से घायल छात्र को सेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चार को राउरकेला रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में छात्र मंगल चाम्पिया ने बताया कि गुवा स्थित उत्क्रमित विद्यालय घाटकुडी से साइकिल से अपने घर घाटकुड़ी जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार से आ रही लाल रंग की मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार छात्र को धक्का मार दिया. जिससे छात्र की छाती एवं सिर में चोट लग गई.  छात्र मंगल चाम्पिया  कक्षा तीन में पढ़ता है। इस दुर्घटना में उसकी साइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और वर्टोय टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन, नैक एवं आईक्यूएसी में तकनीक के उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time