चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत केरूकोचा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के फोरलेन के फ्लाई ओवर पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें विगत एक साल से खराब हैं. इसके कारण सर्विस रोड तथा आसपास में रात में अंधेरा पसर जाता है. फ्लाई ओवर के दोनों ओर सर्विस रोड से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग स्थानीय ग्रामीण काफी दिनों से कर रहे हैं. मगर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की दिशा में एनएचएआई द्वारा कोई पहल नहीं हो रही है. जबकि एनएचएआई के वरीय पदाधिकारी इसी फ्लाई ओवर से गुजर कर कई बार बहरागोड़ा में सर्विस रोड का निरीक्षण करने गए. स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केवीजीएस के छात्रों ने जुबली निक्को पार्क में रोमांचक पिकनिक का लिया आनंद
लाइटें पिछले एक साल से खराब हैं
विदित हो कि फोर लेन के दोनों किनारे दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी द्वारा फोरलेन के निर्माण के दौरान स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी थीं. ग्रामीणों के मुताबिक फ्लाई ओवर पर करीब 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं. सभी लाइटें पिछले एक साल से खराब हैं. ज्ञात हो कि केरूकोचा में शाम से लेकर रात्रि तक यात्री वाहनों का ठहराव होता है. बड़ी संख्या में यात्री वाहनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं. फ्लाई ओवर के दोनों ओर बस्ती है. केरूकोचा में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक हाट भी लगती है. इस हाट में तीन राज्य के क्रेता और विक्रेता जुटते हैं. हाट के दिन देर शाम तक यहां भारी संख्या में ग्रामीण रहते हैं.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : अनाज खाने के लिए एसएफसी के गोदाम पर हाथी का हमला जारी, दो शटर तोड़ डाले
There is no ads to display, Please add some



















































