Adityapur: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास कचरे के ढेर में लगी आग ने लिया विकराल रूप, बाइक समेत अन्य सामान जलकर हुआ खाक

मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पाया काबू

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर मैदान के समीप स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास मंगलवार को सूखे पत्तों में आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी. आग की चपेट में आने  से एक मोटरसाइकिल समेत कई अन्य सामान जलकर खाक हो गया. वहीं आग की लपटों से  झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के भवन की दीवार झुलस गई. घठना की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : नपं कार्यालय के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग, पेड़ और पौधे झुलसे

मिली  जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास खाली भूखंड में सूखे पत्तों को किसी के द्वारा जलाया गया. जिससे सूखे पत्तों पत्तों में लगे आग में विकराल रूप धारण कर लिया. वही मौके पर खड़ी एक बाइक में भी आग लग गई और बाइक धु- धु कर जलने लगा. इसके बाद झारखंड ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग में आग प्रवेश कर गई. घटना के बाद अफरा -तफरी मच गई. फौरन झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है. बताया जाता है की बाइक और पास में जिंदल कंपनी के रख पाइपों में आग लगने के चलते यहां आग ने भयावह रूप ले लिया.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : बरसोल जंगल में लगी भीषण आग

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time