देवघर: शहर की हृदयस्थली टावर चौक पर बुधवार शाम में एक पुराना मकान अचानक गिर गया. इसमें सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार शिवनाथ प्रसाद आंशिक रूप से जख्मी हो गया. अगर टावर चौक पर अधिक भीड़-भाड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. जख्मी दुकानदार शिवनाथ प्रसाद टावर चौक के फुटपाथ पर अपनी ठेला लगाते हैं. उन्होंने बताया कि टावर चौक पर उक्त मकान काफी पुराना है और उसके आगे सड़क के फुटपाथ पर कई दुकानदार अपनी रेहड़ी लगाते हैं.
इसे भी पढ़ेः Deoghar : देवघर जिले के 75 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से शुरू
बुधवार शाम में अचानक मकान का आधा हिस्सा गिर गया. जिसके मलबे से दुकानदार चोटिल हो गए. उल्लेखनीय है कि नगर निगम की ओर से शहर के पुराने मकानों को नोटिस देकर उसे गिराने का निर्देश दिया गया था. क्योंकि शहर में पूर्व में पुराना मकान ढहने से कई मौतें भी हो चुकी है. लेकिन हृदय स्थली टावर चौक पर स्थित पुराने मकान की ओर नगर निगम का ध्यान नहीं गया था, जिस कारण आज बड़ा हादसा टल गया.
There is no ads to display, Please add some



















































