Jamshedpur : झारखंड सरकार के काम-काज की आलोचना से बचते रहे चंपाई सोरेन

कहा, जनादेश मिला है जनहित में काम करे सरकार

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन झारखंड सरकार की आलोचना से बचते नजर आए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही माह पहले सरकार बनी है. सरकार को जनादेश मिला है. ऐसे में इतने कम समय में सरकार की आलोचना जल्दबाजी होगी. पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को सुंदरनगर के पुड़िहासा में आयोजित बिदू चांदान की पूजा में शामिल हुए. बिदू चांदान आदिवासी समाज के ज्ञान के देवता हैं. उन्होंने कहा कि ओलचिकी लिपि का आविष्कार पंडित रघुनाथ मुर्मू ने किया. यह उसी ज्ञान की देवता की बदौलत संभव हो पाया. समाज के लोग शिक्षित हों, आगे बढ़ें यही उनकी कामना है. उन्होंने समाज में समरसता लाने पर बल दिया. उन्होंने बिदू चांदान की पूजा आयोजित करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया. मौके पर ग्राम के माझी बाबा चंपाई मुर्मू, डॉ. चरण मुर्मू,  जीआर सोरेन, बाबूराम सोरेन, कइलू मार्डी, राइमाथ मार्डी, आदि उपस्थित थे. देखे वीडियो :

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बहरागोड़ा में एनएच 18 पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time