नरवापहाड़ के सीटीसी में संथाली ओलचिकी परीक्षा आयोजित

55 परीक्षार्थी शामिल, आज सामाजिक ज्ञान व विज्ञान की परीक्षा हुई.

जादूगोड़ा : संथाली ओलचिकी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई. परीक्षा की शुरुआत आदिवासियों की विद्या की देवी विदुचदान की प्रार्थना से की गई। पहली पाली में साहित्य की परीक्षा हुई। नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी सीटीसी में आयोजित इस परीक्षा में प्राइमरी, मिडिल व मैट्रिक स्तर पर संथाली ओलचिकी की परीक्षा ली गई। दूसरी पाली में साधारण ज्ञान की परीक्षा ली गई, शनिवार को पहली पारी में सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा होगी। संथाली ओलचिकी परीक्षा में शामिल माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द संथाली अकादमी का गठन करे ताकि केजी से लेकर पीजी तक संथाली ओलचिकी की पढ़ाई चालू हो सके और संथाली ओलचिकी शिक्षकों की बहाली का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस परीक्षा में पोटका, ,गालूडीह, राजनगर, नरवा पहाड़ से 55 महिला व पुरुष परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। पूरे प्रदेश से करीबन 700 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में असेका के महासचिव शंकर सोरेन, आसड़ा स्कूल के प्राचार्य दुर्गा प्रसाद मुर्मू, लोबो मुर्मू सुराई मुर्मू ने अहम योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time