Chakulia : शांति देवी शिशु विद्या मंदिर में 20 विद्यार्थियों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण

चाकुलिया : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के बीच शुक्रवार को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। यहां के उद्योगपति एवं समाजसेवी गणेश रुंगटा एवं उनकी पत्नी वीणा रुंगटा ने अपनी पोती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आर्थिक रूप से कमजोर 20 विद्यार्थियों को विद्यालय पधार कर यूनिफॉर्म प्रदान किया। आगंतुक दंपती को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य हार्दिक यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किय। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणेश रुंगटा ने कहा विद्या सबसे बड़ा धन है।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: 15 फरवरी से होगी सी.बी.एस.ई की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा

मन लगाकर के पढ़ें – गणेश रुंगटा 

गणेश रुंगटा ने कहा कि अभी आप सबों के लिए विद्यार्जन का समय है। इसीलिए मन लगाकर के पढ़ें । शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है, जहां विद्या के साथ-साथ जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चीज संस्कार भी देता है। जो हमारे लिए बहुत जरूरी है। जीवन में कभी भी कठिनाईयां आए तो उसे घबराना नहीं बल्कि उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा मैं आगे भी इस प्रकार का सहयोग आप सबों को करता रहूंगा। आप सभी मन लगा कर विद्यालय में पढ़ाई करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ,आचार्य विप्लव कुमार, शांतनु घोष ,तापस बेरा, नमिता राउत ,पिंकी घोष ,कल्पना महतो, मनीषा महतो, हरिपद महतो, सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं भैया‌ – बहनें उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: संत रविदास के विचार आज भी प्रासांगिक – दशरथचंद्र दास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time