बहरागोड़ाः शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर पाठपुर पंचायत के केवला गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा व समर्पण अभियान के तहत छोटे बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और मिठाइयों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता चंदन शीट ने किया, इस दौरान कॉपी, पेंसिल, रबर और चॉकलेट वितरित किया गया. इस अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला.वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा महिला नेत्री रायमनी नायक, समीर जाना समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने सांसद महतो के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: बच्चे का करियर बचाने के लिए सीनियर साहब का जताया आभार, जानिए क्या है पूरा मामला
There is no ads to display, Please add some



















































