Deoghar : जसीडीह में इंटक ने रेल मंत्री का पुतला दहन किया

 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हादसे पर रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग.

 

देवघर : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में रेलवे को जिम्मेदार बताते हुए देवघर जिला इंटक ने जसीडीह स्थित चकाई मोड़ पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुतला दहन किया। नेताओं ने हादसे पर रेल मंत्री से इस्तीफा की मांग की है। पुतला दहन कार्यक्रम के पूर्व इंटक नेताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर भगदड़ में मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतला दहन कार्यक्रम में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, प्रीतम कुमार पांडे, राधा पाल, अभिषेक सिंह, प्रभु दास, आशीष कुमार, देवघर नगर इंटक अध्यक्ष बृजभूषण राम, प्रदीप कुमार, नाहिदा सुल्तान, राहुल राज अनोद बरनवाल, नसीब पासी, झुपर दास, रुक्मिणी देवी डॉक्टर के के रामानी, राजू आलम सहित कई और अन्य कांग्रेसजन भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : रौनियार वैश्य संघ का होली मिलन समारोह सह परिचय सम्मेलन 16 मार्च को

मृतकों की संख्या से संबंधित सच्चाई को छुपाने की कोशिश की गई – अनंत मिश्रा

इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने घटना को दुखद करार देते हुए कहा कि यह हादसा निश्चित रूप से रेलवे की नाकामी एवं लापरवाही का नतीजा है। इस हादसे की जिम्मेवारी लेते हुए रेल मंत्री को अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मिश्रा ने कहा कि उक्त हादसे के लिए दोषी रेल कर्मियों को भी बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए तथा मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की उक्त घटना से न सिर्फ रेलवे की विफलता सामने आई है बल्कि जिस तरह से मृतकों की संख्या से संबंधित सच्चाई को छुपाने की कोशिश की गई है इससे सरकार की संवेदनहीनता भी सामने आई है, अगर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पास जरा सी भी नैतिकता बची है तो वे अपने पद से अविलंब इस्तीफा दे दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर जरा सी भी नैतिकता है तो वे अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्री पद से बर्खास्त करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ता सुधीर कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुए हादसे पर चिंता जताई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time