ढांढण वाली दादी की दिव्य ज्योत रथयात्रा 30 दिसंबर को पहुंचेगी जुगसलाई

सत्यनारायण मंदिर में स्वागत और शिव मंदिर में होगा भजन

जमशेदपुर  : भारत भ्रमण पर निकली कुल देवी श्री ढांढण वाली दादी मां (श्री टीडा गेला दादी जी) की दिव्य ज्योत रथयात्रा सोमवार 30 दिसम्बर को जुगसलाई पहंचेगी. जुगसलाई चौक बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में दोपहर 3 बजे दिव्य ज्योत रथयात्रा का स्वागत किया जायेगा.  इसके बाद स्वागत यात्रा आरंभ होगा, जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर पहुॅचकर संपन्न होगी. स्वागत यात्रा में छउ नृत्य, ऊंट की सावरी, बैंड बाजा, सभी भक्त दादी मां की ध्वजा लेकर साथ चलेंगे. इसी दिन शाम 5 बजे से शिव मदिर में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें आमंत्रित कलाकार कोलकाता के मूलचंद बजाज, अविनाश अग्रवाल, मोनू मोर एवं कविता अग्रवाल द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी. इसका आयोजन श्री ढांढण शक्ति प्रचार मंडल टाटानगर द्धारा किया जा रहा है. इसे सफल बनाने में संस्था से जुड़े भरतिया एवं बजाज परिवार के सभी सदस्य लगे हुए है. मालूम हो कि राजस्थान के फतेहपुर के श्री टीडा गेला से कुल देवी मां ढांढण वाली दादी जी की दिव्य ज्योत रथयात्रा यात्रा विगत 11 दिसंबर को ढांढण शक्ति धाम से शुभारंभ हुई हैं, जो भारत भ्रमण कर वापस 25 जनवरी को राजस्थान ढांढण शक्ति धाम में पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ेंः साकची गुरुद्वारा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *